

Grah Shanti Puja in Ujjain 🚩आइये जानते है गुरुजी से शरद पूर्णिमा पर होने वाले ग्रहण की सम्पूर्ण जानकारी 🚩🚩 इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से अमृत नहीं विष बरसेगा, ध्यान रखें ये खास बात 🚩🚩 हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है की शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से अमृत की बूंदे गिरती है। क्योंकि चंद्रमा भी अमृत के साथ समुद्र मंथन से निकला था चंद्रमा माता लक्ष्मी का भाई भी माना गया है शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपने सबसे प्रिय अश्विनी नक्षत्र पर आसीन रहता है, ऐसा माना गया है कि ऐसी नक्षत्र में अमृत भी प्रकट हुआ था यह सौरमंडल का पहला नक्षत्र भी माना गया है। जिसमें रखे हुए खीर या दूध का सेवन करने से व्यक्ति को आरोग्यता की प्राप्ति होती है। इस कारण हर साल सभी लोग शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों में खीर या दूध को रखते हैं और फिर उसे ग्रहण भी करते हैं। 🚩 लेकिन इस साल शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का अशुभ समय है। चंद्रग्रहण में ग्रहण के समय चंद्रमा से अशुभ किरणें निकलती है ग्रहण के सूतक काल में किसी भी प्रकार का खाना पीना निषेध रहता है ग्रहण के समय में रखा हुआ खाना भी खराब हो जाता है उसे उपयोग में नहीं लाया जाता। सूतक, ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले से ही लग जाता है एवं चंद्र ग्रहण समाप्त होने पर ही सूतक समाप्त होता है। 🚩🚩 उज्जैन पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण 28- 29अक्टूबर रात 01:28 से 02:24 तक लगभग 1 घंटे 4 मिनट रहेगा। जिसका सूतक 9 घंटे पूर्व लगभग शाम 04:28 पर लगेगा। 🚩🚩🚩🚩🚩 इस पूरे समय काल में चंद्रमा की किरणों में अमृत की जगह चंद्र ग्रहण के अशुभ किरणे विद्यमान रहेगी। ऐसा माना जाता है भारतीय लोक कथाओं के अनुसार की ग्रहण के समय चंद्रमा को राहु ग्रस लेता है और उस समय चंद्रमा से अशुभ किरणें ही निकलती है। अतः गर्भवती स्त्री, रोगी और बालकों को ग्रहण को नहीं देखना चाहिए और ना ही उस समय चंद्रमा की किरणों के सीधे संपर्क में आना चाहिए। इसी कारण से शरद पूर्णिमा की रात्रि में इस बार खीर को नहीं रखा जाएगा और ना ही इस काल में ग्रहण किया जा सकेगा।🚩🚩🚩 स्कंद पुराण के अनुसार आश्विन शुक्ल चतुर्दशी, आश्विन शुक्ल पूर्णिमा और कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा, इन तीन दिनों तक चंद्रमा से अमृत हीं निकला करता है । 🚩🚩🚩🚩 अतः शरद पूर्णिमा के एक दिन पूर्व खीर बनाकर चंद्रमा की किरणों में रखकर ग्रहण करने से शरद पूर्णिमा वाला फल प्राप्त हो सकता है।🚩🚩🚩 श्री राम कृपा कर्मकांड एवं ज्योतिष केंद्र उज्जैन लिए आप गुरुजी से संपर्क कर सकते हैं शास्त्री पंडित अशोक व्यास जी 9617515092
We hate spam too.