
Best astrologer in Ujjain आपको आगामी पंच दिवसीय द...

Best astrologer in Ujjain आपको आगामी पंच दिवसीय दीपोत्सव की अनन्त हार्दिक शुभकामनाएं 1 धनतेरस-* समुद्र मन्थन से आयुर्वेद अमृत कलश लिये प्रकट हुए चौदहवें रत्न भगवान धनवन्तरी आपको सपरिवार उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उत्कृष्ट रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करें। 2 रूप चतुर्दशी-* आपको सपरिवार अप्रतिम सौंदर्य व रूप यौवन की प्राप्ति हो। 3 दीपावली-* देवी लक्ष्मी आप पर इतनी प्रसन्न हों कि आपके घर को धन धान्य से परिपूर्ण कर दें। 4 गोवर्धन-* आपके सम्पूर्ण खेत-खलिहान, आय के स्रोत इतने फलें-फूलें कि आपकी भावी पीढ़ियों को भी कोई अभाव न हो। 5 भैया दूज-* भाई - बहन में अटूट प्रेम रहे, बहन कभी अपने आप को असहज अनुभव न करे और बहन द्वारा भाई के माथे पर लगाया गया तिलक स्वर्णिम पुष्प की तरह हमेशा सुशोभित रहे। पांच दिवसीय दीप महोत्सव आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, आत्मसन्तोष, शांति, स्फूर्ति और ऊर्जा दायक हो। सभी का कल्याण हो ऐसी अनन्त मंगलकामना। श्रीराम कृपा कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष केन्द्र उज्जैन (शास्त्री पंडित अशोक व्यास जी)
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
